Uncategorized

डीपीएस धमतरी के रंगोत्सव में कला का प्रदर्शन, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्रों ने जीते लैपटॉप और प्रोजेक्टर्स


धमतरी. दिल्ली पब्लिक स्कूल, धमतरी में शनिवार, 18 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय कला प्रतियोगिता ‘रंगोत्सवÓ का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त की। इस प्रतियोगिता में छात्रों के लिए विभिन्न श्रेणियों का आयोजन किया गया था, जिसमें स्केचिंग, टैटू मेकिंग, हस्तलेखन, कोलाज निर्माण, कार्टून डिजाइनिंग, फिंगर एवं थंब पेंटिंग और ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग जैसी प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। विद्यार्थियों ने अपने रंगों और कल्पनाओं के माध्यम से कला की नई परिभाषा गढ़ी।
मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 122 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विजेताओं को उनकी उपलब्धि के अनुरूप आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार दीक्षा साहू (जियो लैपटॉप) और उपाधि साहू (म्यूजिकल लर्निंग बुक)। कलरिंग में शीर्ष वंश चटर्जी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर मिनी प्रोजेक्टर हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार आंचल जैन और अक्ष गोयल को क्रिकेट किट, जबकि अनिरुद्ध पंडित को हस्तलेखन के लिए सम्मानित किया गया। अन्य विजेता: लविश मुंजवानी (ज़ेब्रॉनिक्स हेडफोन), हेमांक कुमार साहू व कियारा किरी (रोलर स्केट्स) और राशी साहू (स्विमिंग पूल)। विशेष प्रतिभा के लिए अद्विता गोस्वामी और होशिका जैन को एक्सेंट्रिक परफॉर्मेंस अवॉर्ड के तौर पर स्कूल बैग व ट्रॉफी भेंट की गई। इसके अतिरिक्त दर्जनों विद्यार्थियों को मेडल और सांत्वना पुरस्कार भी दिए गए।
प्राचार्य व शिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नितिन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच बच्चों की आंतरिक प्रतिभा को निखारने के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में समन्वयक रोहित कुमार, कला शिक्षक समीर श्रीवास्तव और पुष्कर मिश्रा का विशेष योगदान रहा। रंगोत्सव के इस सफल आयोजन ने डीपीएस धमतरी के नाम एक और गौरवशाली उपलब्धि जोड़ दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!