Uncategorized

विधायक अजय चंद्राकर के प्रयास से डेढ़ करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति, विकास को मिलेगी नई गति

नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विधायक अजय चंद्राकर एवं मुख्यमंत्री के प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित

भखारा भठेली नगर पंचायत क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों को मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इन सभी कार्यों की स्वीकृति मिलने पर नगरवासियों में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण है।उक्त सभी विकास कार्यों के प्रस्ताव नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन द्वारा विधिवत परिषद की बैठक में रखकर पारित कराए गए थे, पश्चात प्रस्तावों को संबंधित विभागों के माध्यम से शासन को भेजा गया। अध्यक्ष की सतत पहल, समन्वय और जनहित में किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि आज इन महत्वपूर्ण कार्यों को हरी झंडी मिली है।नगर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए स्वीकृत कार्यों में विभिन्न निर्माण कार्य शामिल हैं, जिनसे आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, नगर की आवश्यकता अनुसार अधोसंरचना मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। इन कार्यों के पूर्ण होने से न केवल नगर का स्वरूप बदलेगा, बल्कि विकास की गति भी और तेज होगी।
इस उपलब्धि के लिए नगर पंचायत, पार्षदगण एवं नगरवासियों ने क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर के प्रति आभार व्यक्त किया है। सभी ने एक स्वर में कहा कि विधायक के सतत प्रयासों और मार्गदर्शन के कारण ही यह संभव हो सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने विधायक अजय चंद्राकर एवं मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि नगर पंचायत विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आगे भी जनहित में निरंतर कार्य करती रहेगी.

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!