इनरव्हील क्लब द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
जरूरतमंद बच्चों को किया गया स्टेशनरी सामग्री का वितरण

धमतरी। इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी ने वर्ष 2025-26 की शुरुआत सामाजिक सरोकार से की है। क्लब की अध्यक्ष सुधा अग्रवाल एवं सचिव नेहा लाठ के नेतृत्व में दिनभर विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों का सफल आयोजन किया गया। सभी आयोजनों की जानकारी एडिटर श्रुति अग्रवाल ने साझा की। प्रथम प्रकल्प के तहत बालाजी पैथोलॉजी लैब, मकई चौक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें अनेक जरूरतमंद नागरिकों की जांच की गई। इस शिविर में सेवाएं डॉ. पूर्वी अग्रवाल द्वारा प्रदान की गईं। इसके पश्चात नूतन स्कूल में तीन महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। छात्राओं के लिए प्रेरक सेमिनार भी आयोजित हुआ। एक दिव्यांग जरूरतमंद छात्र को मोबाइल भेंट कर तकनीकी सहारा दिया गया। इन सभी कार्यों में क्लब की सुधा अग्रवाल, नेहा लाठ, ज्योति गोयल, तारा झावर, श्रुति अग्रवाल, पूर्वी अग्रवाल, पूनम मित्तल, सरिता अग्रवाल, ममता लुंकड़, दीक्षित अग्रवाल, मनीषा सहा, हेमल दोषी, शिल्पी खंडेलवाल, सीमा अग्रवाल, जागृति दोषी, रमा अग्रवाल, कृष्णा अग्रवाल, कामना अग्रवाल, अलका जैन, माला महावर का योगदान रहा। इनरव्हील क्लब ऑफ धमतरी ने इस पहल से समाज सेवा के अपने संकल्प को दोहराया और यह साबित किया कि महिला सशक्तिकरण केवल शब्द नहीं, कर्म में भी उतारा जा सकता है।