Uncategorized

गुरु अरजन देव के शहीदी दिवस पर सिक्ख समाज ने किया शीतल शर्बत व चना का वितरण

धमतरी। सिक्खों के पांचवे गुरु अरजन देव के शहीदी दिवस पर हरजीत सिंघ गुरुजीत सिंघ खालसा परिवार द्वारा मेनोनाइट चर्च के पास शीतल शर्बत एवं चना वितरण किया गया। हरजीत सिंघ खालसा ने बताया कि गुरु अरजन देव ने लोगो को विनम्र रहने का संदेश दिया है क्योकि वे विनम्रता के पुंज थे। शहीदी दिवस पर उनके संदेश को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि लोगो में आपसी प्रेम एवं भाईचारा सदैव बनी रही। शहीदी दिवस पर शीतल शर्बत एवं चना वितरण किया गया।

गर्मी एवं उमस के बीच मिले इस प्रसादी ने राहगीरो को काफी राहत दी। इस अवसर पर हरजीत सिंह, गुरजोत सिंह खालसा, जसबीर सिंघ ओबेराय, जितेन्द्र सिंघ खालसा, नरेन्द्र सिंघ, रिंकु बग्गा, ममता खालसा, सिमरन कौर खालसा, गुरुप्रीत सिंघ, गीता लालवानी, सरिता नोटवानी, मोना, सुमन वाधवानी, रेशमा, संतोष वाधवानी, कशिश वाधवानी, खुशी, परी, तनिषा सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!