Uncategorized

कांग्रेस भवन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने किया ध्वजारोहण


धमतरी। जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 15 अगस्त के अवसर पर जश्न मनाया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने ध्वजारोहण कर कांग्रेसजनो को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर्व की शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के संदेश का वाचन हुआ. इस दौरान जिला अध्यक्ष ने कहा कि आजादी सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि विचार और मूल्यों की यात्रा है। कांग्रेस की विचारधारा, जो ‘वसुधैव कुटुंबकमÓ और संविधान व मानवता के सिद्धांतों पर आधारित है, देश को एकता, भाईचारा और शांति की दिशा देती रही है। उन्होंने महान नेताओं के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि प्रेम, अहिंसा और न्याय की परंपरा गांधी जी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस की पहचान रही है। आगे कहा की पिछले पौने दो साल से प्रदेश में एक ऐसी सरकार पदस्थ है जिसे जनसरोकारों से कोई मतलब नहीं है। भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, जनता पर अत्याचार सरकार की पहचान बन गयी है। पौने दो साल के अल्प समय में ही कोई सरकार इतनी अलोकप्रिय हो सकती है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है, राज्य की कानून व्यवस्था बदहाल हो गयी हैं। महिलाओं के साथ अपराधों में बढ़ोतरी हो गयी है। चाकूबाजी, हत्या, लूट, डकैती, गोलीबारी की घटनाओं से धमतरी का आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। सरकार किसानों को खाद, बीज नहीं दे पाई, परीक्षाओं में नकल और धांधली से युवा वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है, अनियमित कर्मचारी, आंगनबाड़ी, मितानिनें, कर्मचारी वर्ग, शिक्षक सभी सरकार से नाराज है। युक्तियुक्तकरण नासूर बन गया, 10463 स्कूल बंद कर दिये गये। बिजली बिल हॉफ योजना बंद कर आम आदमी को महंगी बिजली दे रही सरकार, गोठान बंद होने से मवेशी सड़कों पर मर रहे है। जीएसटी की जबरिया वसूली, छोटे प्लाटो की रिजस्ट्री बंद करने से आम आदमी परेशान है। सड़कें गड्डों का जाल बन गयी है। जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा पर निजी उद्योगपतियों को लुटाया जा रहा है। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक गुरमुख सिंह होरा, हर्षद मेहता, लेखराम साहू, पूर्व महापौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, प्रदेश संयुक्त महामंत्री पंकज महावर, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, आलोक जाधव, वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद शर्मा, मदन मोहन खंडेलवाल, विजय प्रकाश जैन, अरविन्द दोषी, हरमिंदर छाबड़ा, देवेंद्र अजमानी, वसीम कुरैशी, विजय गोलछा, मनजीत छाबड़ा, बृजेश जगताप, योगेश बाबर, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष घामेश्वरी साहू, होरीलाल साहू, पार्षद योगेश लाल, रामेश्वरी कोसरे, उमा ध्रुव, जनपद सदस्य हरनारायण साहू, भारती साहू, विक्रांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!