Uncategorized

समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे लाना बहुत जरूरी है-अरुण सार्वा

ग्राम सलोनी में भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

ग्राम सलोनी में भक्तमाता कर्मा की 1010वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के विकास के लिए युवाओं को आगे लाना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब घर का विकास होगा, तब समाज का विकास होगा और समाज के विकास से देश का विकास संभव होगा। देश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने आगे कहा कि हम सब पहले मानव समाज के सदस्य हैं, इसलिए एक-दूसरे के प्रति भाईचारा और प्रेमभाव बनाए रखना चाहिए। हम केवल अपने समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे गांव और देश के भी सदस्य हैं। जिस प्रकार भक्तमाता कर्मा ने अपने जीवन में संघर्ष किया, उससे हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।कार्यक्रम में वन सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, सभापति एवं जनपद सदस्य शुभम यदु, चंद्रकला साहू, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ग्रामीण साहू समाज सलोनी के अध्यक्ष बोधराम साहू, सरपंच रोमी चंदन ध्रुव, ग्राम पटेल झनकेश्वर साहू, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दानीराम नागेश, पूर्व जनपद सदस्य ईमत बाई, सियाबाई, भीषम साहू और देवराज साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!