Uncategorized

कर्मा जयंती पर साहू समाज को बड़ी सौगात: किचन सेट, टाइल्स व स्टील रेलिंग का हुआ लोकार्पण

अध्यक्ष निधि से कर्मा सामुदायिक भवन में सर्वसुविधायुक्त किचन सेट का निर्माण

साहू समाज ने अध्यक्ष व पार्षद का शाल-श्रीफल देकर किया सम्मान

नगरी। भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर नगर साहू समाज को एक बड़ी सौगात मिली। वार्ड क्रमांक 7 स्थित नगर कर्मा सामुदायिक भवन (साहू समाज भवन) में नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा की अध्यक्ष निधि से निर्मित सर्वसुविधायुक्त किचन शेड तथा वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद चेलेश्वरी साहू की पार्षद निधि से कराए गए सीढ़ियों में टाइल्स एवं स्टील रेलिंग निर्माण कार्य का विधिवत फीता काटकर लोकार्पण किया गया।कार्यक्रम के दौरान नगर साहू समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि कर्मा सामुदायिक भवन में लंबे समय से किचन शेड की सुविधा नहीं होने के कारण समाज के विभिन्न कार्यक्रमों, भंडारा एवं सामूहिक भोज के आयोजन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या से अवगत कराने पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए अपनी अध्यक्ष निधि से एक सर्वसुविधायुक्त किचन शेड का निर्माण कराया और उसे भक्त माता कर्मा जयंती के पावन अवसर पर समाजजनों को समर्पित किया।इसी प्रकार वार्ड क्रमांक 7 की पार्षद शैलेश्वरी साहू ने भी सामुदायिक भवन की सीढ़ियों में टाइल्स नहीं होने तथा सुरक्षा के लिए रेलिंग की कमी को देखते हुए अपनी पार्षद निधि से सीढ़ियों में टाइल्स लगवाने और स्टील रेलिंग का निर्माण कराया। इससे अब भवन में आने-जाने वाले लोगों को सुरक्षा के साथ बेहतर सुविधा भी मिल सकेगी।लोकार्पण के दौरान समाजजनों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षद द्वारा कराए गए ये कार्य पूरे साहू समाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि हैं। इन सुविधाओं से भविष्य में होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन और भी सुगम होगा।कार्यक्रम के अंत में नगर साहू समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छबड़ा तथा पार्षद चेलेश्वरी साहू का प्रतीक चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। समाजजनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार नगर एवं समाजहित में कार्य करते रहने की कामना की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!