Uncategorized

बढ़ते रसोई गैस के दाम, गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्र सरकार के महंगाई के खिलाफ खोला मोर्चा

धरना स्थल पर चूल्हे में लकड़ी से आग जलाकर चाय बनाकर कर किया अनोखा प्रदर्शन

धमतरी- घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी ,बढ़ती महंगाई के विरोध में जिला महिला कांग्रेस के द्वारा आज सोमवार को गांधी स्थल पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया महिला कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के फैसले को जनविरोधी नीति बताया और बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दामों को तत्काल वापस करने की मांग की गई ।
महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अंबिका सिन्हा ने बताया कि चुनाव के पहले मोदी सरकार ने 500 रुपए में सिलेडर देने कि बात कही थी लेकिन सत्ता आने के बाद जनता को धोखा देकर अब सिलेंडर 1000 रुपए पहुंच चुका है केंद्र सरकार के जनविरोधी नीतियों को तत्काल वापसी की मांग किया । देश अभी गैस के सिलेंडर की कमी के संकट के दौर से गुजर रहा है इस सकंट के समय में देश के प्रधानमत्री कहा गायब है देश की जनता जानना चाहती है कि मोदी जी इस संकट से हमे कब निजात दिलाएंगे
महिला कांग्रेस पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा कि मंहगाई को मुद्दा बनाकर भाजपा केंद्र में आई है अब लोगों को लकड़ी के चूल्हे पर खाना बनाने पर मजबूर किया जा रहा है मोदी सरकार ने आम जनता को गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगा दिया है आज महिला कांग्रेस द्वारा चूल्हे में चाय बनाकर मोदी सरकार के अच्छे दिन के सपने को उजागर किया है । धरना स्थल पर महिलाओं द्वारा तख्ती में मोदी सरकार होश में आओ, महंगाई कम करो, जैसे स्लोगन लिखे गए थे कार्यक्रम स्थल पर पूर्व विधायक लेखराम साहू,मोहन लालवानी,सूर्यप्रभा चैटयार,,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष योगेश शर्मा,गौतम वाधवानी,आकाश गोलछा, दीपक सोनकर,विशु देवांगन,वाताजलि गोस्वामी, पार्षद उमा भागी ध्रुव,हिना ध्रुव,सबीना अंजुम, गणेश्वरी कामडे , सौम्या,गुड्डा दीवान, अविनाश मराठों सहित कांग्रेसी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!