Uncategorized

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए कई दावेदार, किसके नाम पर लगेगी मुहर?

पिछले दो जिलाध्यक्ष चयन में प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की रही है भूमिका, इस बार भी उनकी भूमिका रहेगी महत्वपूर्ण

दावेदार रायपुर से दिल्ली तक लगा रहे जिलाध्यक्ष बनने जोर
धमतरी । भाजपा द्वारा संगठन पर्व के तहत बूथ से लेकर जिलाध्यक्ष तक का चुनाव गाईड लाईन तय कर करा रही है। चुनाव अब अंतिम दौर में है। भाजपा जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा भी जल्द हो सकती है। बता दे कि जिलाध्यक्ष बनने कई वरिष्ठ नेताओं ने दावेदारी की है। उनमें से तीन नामों का पैनल बनाकर प्रदेश संगठन भेजा जाना था। जिसके बाद इन तीन नामों में से किसी एक पर जिलाध्यक्ष की मुहर लगनी है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि दावेदारो में से किन तीन नामो का पैनल उपर भेजा गया है। सावधानी पूर्वक पार्टी को एकजुट रखते हुए जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है।


उल्लेखनीय है कि पिछले दो जिलाध्यक्षो के चयन में भाजपा के प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की भूमिका अहम रही थी। इस बार भी जिलाध्यक्ष चुनाव में उनकी राय को तवज्जों दिया जा सकता था। ऐसे में स्पष्ट है कि जिलाध्यक्ष चुनाव में इस बार भी रामू रोहरा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। बता दे कि रामू रोहरा न सिर्फ पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान कर रहा है बल्कि धमतरी के विकास के लिए भी सरकार से लगातार फंड उपलब्ध करा रहे है। जिले में भाजपा के बड़े आयोजनों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। ऐसे में रामू रोहरा की राय जिलाध्यक्ष के लिए काफी अहम रहेगी।
बता दे कि कई दावेदार होने के कारण जिलाध्यक्ष का चयन आलाकमान के लिए भी सोच की विषय बना हुआ है। जिलाध्यक्ष बनने दावेदार स्थानीय भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं से समर्थन मांगने के साथ ही अब प्रदेश की राजधानी रायपुर से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक जोर लगा रहे है। ऐसे में राजनीतिक गलियारो में चर्चा है कि धमतरी भाजपा जिलाध्यक्ष चुनाव में रायपुर से लेकर दिल्ली तक की दखल हो सकती है। दावेदार व समर्थक जिलाध्यक्ष के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। लेकिन यह तो समय ही बतायेगा कि किसके सिर जिलाध्यक्ष का ताज सजेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!