Uncategorized

शिव महापुराण कथा का रसपान करने पहुंचे महापौर विजय देवांगन,पार्षद नीलू पवार

वार्डवासियों के सहयोग से हटकेसर, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी में बह रही धर्म की गंगा

धमतरी। हटकेसर वार्ड हाऊसिंग बोर्ड कालोनी मे सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का रसपान करने महापौर विजय देवांगन,पार्षद नीलू पवार पहुंचे। महापौर ने समाज के विभिन्न वर्गों के बीच एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की बात की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि यह समाज में समरसता और प्रेम का संदेश भी फैलाते हैं। महापौर ने शिव महापुराण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को शिवभक्ति में दृढ़ रहने की प्रेरणा दी। इस आयोजन में महापौर ने आयोजक समिति कालोनी वासी एवं वार्ड वासियों का भी आभार व्यक्त किया,जिन्होंने इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि यह आयोजन धार्मिक आस्थाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को एक साथ लाने का एक अद्भुत प्रयास है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!