Uncategorized

जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए साय सरकार ने प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए – भानू चन्द्राकर

कुरुद नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष ने कहा अटल जी के सुशासन, भविष्य की सोच व आर्थिक सुधार और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता

साय सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को बताया उपलब्धियों से भरा


कुरुद। कुरुद नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भानू चन्द्राकर ने साय सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल को उपलब्धियों से भरा बताया है। उन्होने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार जताया है। आगे कहा कि पिछले वर्ष 3 दिसम्बर का वह स्वर्णिम दिन था, जब जनता ने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर भारतीय जनता पार्टी को अपना प्रचंड जनादेश दिया था। वह जीत वास्तव में जनता के विश्वास की ही जीत थी। सपनों और उम्मीदों की थी। उस प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद के लिए समस्त भाजपा परिवार जनता के आभारी हैं। श्री चन्द्राकर ने कहा कि जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के अनेक नए आयाम स्थापित किए हैं। हमने मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादे प्राथमिकता से पूरे किये हैं। इससे हर वर्ग का विकास हुआ है, प्रदेश में खुशहाली आई है। हमारी सरकार इसी निरंतरता को बनाए रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है। इसके साथ ही उन्होंने एक बार फिर प्रदेश की जनता को भरोसा दिलाया कि हमारी सुशासन की सरकार विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करेगी और प्रगति के सर्वोच्च प्रतिमान स्थापित करेगी। कुरुद नगर पंचायत नेता प्रतिपक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता भानू चन्द्राकर ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में अब महापौर और नगर पालिका व नगर पंचायत के अध्यक्ष सीधे चुने जाने के प्रदेश सरकार के निर्णय का स्वागत कर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और प्रदेश सरकार की कैबिनेट को धन्यवाद दिया है। भानू चन्द्राकर ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। प्रदेश की भाजपा सरकार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनता की उम्मीदो पर शत् प्रतिशत खरा उतरी है। भानू चन्द्राकर ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजेपयी के 100वीं जयंती पर श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि अटल जी के सुशासन, भविष्य की सोच व आर्थिक सुधार और भारतीय राजनीति में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। देश के विकास व राजनीति में सुचिता लाने में श्री बाजपेयी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरा देश उनके योगदान के प्रति कृतज्ञ है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!