Uncategorized

मां अभियान के तहत नपं अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कलेक्टर से की पुरानी बस्ती पुल निर्माण की मांग


नगरी। छत्तीसगढ़ सरकार की नवीन योजना मां अभियान के तहत जिला प्रशासन महानदी के उद्गम स्थल से पूजा अर्चना कर सौंदर्यकरण व पर्यटक स्थल के रूप में सर्वांगीण विकास के लिए कर्तव्यबध है। इसी तारतम्य में नगर पंचायत नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा नगर के विभिन्न विकास के मुद्दे को लेकर धमतरी कलेक्टर से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की महानदी कल कल कर बहती हुई पुरानी बस्ती को छूते हुए आगे बढ़ती है, वहां पर पुल की नितांत आवश्यकता है जिसकी तकरीबन 25 वर्षों से मांग की जा रही है। उक्त पुल बन जाने से सैकड़ो किसानों के समस्या क्षणभर में समाप्त हो जाएगा। किसान संतोष निषाद, पवन किरण, गोलू ध्रुव, रविंद्र गौर ने बताया कि यहां पुल की नितांत आवश्यकता है। यदि यह पुल इस वर्ष प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त करने पश्चात निर्माण हो जाता है तो किसानों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी लाभकारी होगा। क्योंकि यह पुरानी बस्ती होते हुए सीधा सांकरा के लिए नवीन मार्ग के रूप में सामने आएगा।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!