Uncategorized

राज्य सरकार प्रत्येक किसानों का धान करे 3358 रुपए प्रति क़्विंटल के हिसाब से खरीदी -घनाराम साहू

कहा,बढ़ी हुई समर्थन मूल्य की राशि किसानों को दे सरका

 

किसान नेता घना राम साहू ने प्रेस विग्यप्ति जारी कर कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक किसानों का धान खरीदी 3358 रुपए प्रति क़्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदे करे।साथ ही 2023 के किसानों का राजीव गांधी न्याय योजना का बकाया चौथी किस्त की राशि का भुगतान दीपावली में तत्काल किसानों को दिया जावे।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश की हर किसानों का 3100 रुपए प्रति क़्विंटल कि दर पर समर्थन मूल्य में धान खरीदी किया जाता है केंद्र सरकार द्वारा भी प्रतिवर्ष धान की समर्थन मूल्य प्रति क़्विंटल हिसाब से बढ़ोतरी किया जाता है 2024 25 में 117 रुपए प्रति क़्विंटल
की बढ़ोतरी एवं 2025 26 में 69 रुपया व 2026 27 में 72 रुपए की बढ़ोतरी की गई है जो कुल समर्थन मूल्य प्रति क़्विंटल 3358 रुपए होता है 3358 रुपए प्रति क़्विंटल दर पर राज्य सरकार अभी खरीदी करें और बढ़ी हुई अंतर की राशि किसानों को नहीं मिल पा रहा है केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को प्रतिवर्ष समर्थन मूल्य की बढ़ोतरी राशि दिया जाता है केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई राशि को किसानों को मिलना चाहिए बढ़ी हुई राशि से किसानों को वंचित किया जा रहा है.
जब भाजपा विपक्ष में थे तो लगातार केंद्र सरकार द्वारा समर्थन मूल्य की बढ़ाई हुई राशि को देने के लिए आंदोलन धरना प्रदर्शन किए गए लेकिन सरकार में बैठने के बाद सालाना बढ़ी हुई समर्थन मूल्य की राशि को नहीं दे रहे हैं इस प्रकार से दो मुंहा नीति किसानों के साथ नहीं चलेगा तत्काल किसानों को दिया जावे तीनो वर्षो की बढ़ी हुई कुल समर्थन मूल्य की अंतर की राशि प्रति एकड़ 10000 रुपए के आसपास का घाटा किसानों को होने जा रहा है। अभी वर्तमान खरीदी के साथ जोड़कर किसानों को दिया जावे। किसान राज्य सरकार की छलावा को बर्दाश्त नहीं करेगी.किसान संगठन अपनी हक की लड़ाई के लिए जमीन स्तर पर उग्र प्रदर्शन करेगी। जिसकी जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।

‌

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!