Uncategorized

शिक्षा के क्षेत्र में सौगात देकर मुख्यमंत्री श्री साय ने आने वाली कई पीढिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख दी – पं. राजेश शर्मा

धमतरी। भाजपा नेता और समाजसेवी पं. राजेश शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी के लिए 268 करोड़ कर विकास कार्यो की भारी भरकम सौगात दी। सीएम साय यही नही रुके, नालंदा भवन, विधि की शिक्षा और कंडेल में कॉलेज भवन को भी मंच से ऐलान कर दिया। 268 करोड़ के विकास व्यक्ति मूलक और नीति मूलक है, भाजपा की सरकार इस तरह के विकास से अंत्योदय के लिए प्रतिबद्ध है। पं. राजेश ने कहा कि इससे अलग मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धमतरी में उच्च शिक्षा के लिए जो सौगात मंच से अलग से घोषित किया जो शिक्षा के प्रति उनकी प्राथमिकता को दिखाता है। धमतरी के लिए नालंदा परिसर, विधि के छात्रों को भवन और कंडेल कॉलेज भवन की सौगात देकर आने वाली कई पीढिय़ों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख दी। पं. राजेश ने कहा कि शिक्षा के लिए सीएम की सौगात को विष्णु का देवत्व माना जाना चाहिए। आपको बता दें कि पं. राजेश शर्मा खुद प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा देते हैं। बहरहाल पंडित शर्मा ने आगे कहा कि बीते पांच सालों में धमतरी का विकास रूका हुआ था, लोग सड़क, बिजली, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे थे। धमतरी में बड़ी योजनाओं का क्रियान्वयन तो दिवा स्वपन बन गया था। यही वजह है कि आम लोगों का कांग्रेस से मोह भंग हो रहा था। लेकिन अब छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य को गति दे रहे हैं। इस विकास में धमतरी का शामिल होना बड़े सौभाग्य की बात है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!