Uncategorized

सतनामी समाज दानीटोला वार्ड में जैतखाम की पूजा-अर्चना में कोमल संभाकर हुए शामिल

धमतरी- सतनामी समाज द्वारा दानीटोला वार्ड, धमतरी में जैतखाम की विधिवत पूजा-अर्चना एवं पालो चढ़ाने का कार्यक्रम सादगी और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के अनेक श्रद्धालु एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में समाजसेवी कोमल संभाकर ने भी भाग लेकर जैतखाम की पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और पालो चढ़ाकर समाज की परंपरा व आस्था के प्रति अपनी आस्था जताई। उन्होंने समाज को एकजुट रहने और सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया।कोमल संभाकर ने इस दौरान कहा जैतखाम केवल प्रतीक नहीं, हमारे आत्मसम्मान और संघर्षशील इतिहास की पहचान है। समाज की एकता और जागरूकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, युवावर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!