Uncategorized
गांव-गांव पहुंचकर युवाओं को नशा मुक्ति का संदेश दे रहे हैं समाजसेवी कोमल संभाकर

धमतरी। युवाओं को नशे से दूर कर शिक्षा और खेल की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से समाजसेवी कोमल संभाकर इन दिनों गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। वे स्थानीय युवाओं से संवाद कर उन्हें नशे के दुष्प्रभाव और जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए जागरूक कर रहे हैं। उनका कहना है युवाओं को अगर सही दिशा मिले, तो वे समाज को बदलने की ताकत रखते हैं। नशा नहीं, शिक्षा और खेल ही उनका असली भविष्य है। कोमल संभाकर की यह जनजागरूकता मुहिम क्षेत्र में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इस दौरान वे ग्राम बोडरा पुरी पहुंचे। उनकी सादगी और संकल्प से प्रभावित होकर कई युवा स्वयं इस अभियान का हिस्सा बन रहे हैं। इस दौरान सुनील नागवंशी, थानेश्वर, दीपेंद्र, लेखराज, शेखर, कमलेश, महेश्वर, ढलेश्वर, सोमप्रकाश, डोमन, योगेश, कलेश, मनीष, मनुराज सहित आदि युवा मौजूद रहे।
