Uncategorized

सराफा व्यापारी के साथ बड़ा विश्वासघात,भरोसेमंद 70 लाख के सोने चांदी लेकर फरार

पीडब्ल्यूडी विभाग में काम करता है फरार आरोपी, पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई

 

धमतरी। धमतरी में सराफा व्यापारी से करीब 70 लाख रुपए के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। आरोपी के पिता लंबे समय तक व्यापारी की दुकान में काम करते रहे थे, जिसके चलते उसने पुराने भरोसे का फायदा उठाकर विश्वास जीता। इसके बाद वह लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार हो गया।जिसकी तलाश की जा रही है।
जसराज जैन थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर बाजार में स्‍वयं का सोने चांदी का दुकान रमेश कुमार दिलीप कुमार के नाम से है।हेमंत सोनी जो पीडब्‍ल्‍यूडी में कार्यरत है। उसके पिता चिंतामणी सोनी जो हमारे दुकान में 40 वर्षों से कारिगर का काम कर रहा है जिसके विश्‍वास में उसके पुत्र हेमंत सोनी को सोने का जेवर बिक्री करने देते थे। माह फरवरी में सोने का हार चैन आदि 212.770 ग्राम किमती 34 लाख रूपये का जेवर बिक्री करने दिये थे जिसमें 15 लाख रूपये जमा किया तथा 19 लाख रूपये जमा नही किया। इसी तरह 2 मार्च को 13 नग सोने का हार वजनी कुल वजनी 318. 950 ग्राम कुल कीमती 51,01,603 रूपये को ग्राहको को दिखाने एवं बिक्री करने विश्‍वास में दिया गया था जो कुल सोने का रकम 70,01,603 रूपये अथवा सोने का जेवर आज तक वापस नही किया है। फोन करने पर उसका फोन बंद बता रहा है। न ही किसी प्रकार का सूचना दिया है। तब उनके पिताजी को पूछताछ करने पर गुम इंसान दर्ज होना बताया। इस तरह हेमंत सोनी द्वारा मेरे संपत्ति को बेईमानी से दुर्विनियोग कर उसे अपने उपयोग में समपरिवर्तित कर फरार हो गया है।जसराज जैन की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में हेमंत सोनी के खिलाफ BNS की धारा 316(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!