Uncategorized
उसलापुर के पास खेतो मे लगी भीषण आग, ग्रामीणों, राइस मिलरो द्वारा किया जा रहा है आग बुझाने का प्रयास, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़िया

भीषण गर्मी के बींच लगातार आगजनी की घटनाये हो रही है इसी बीच आज शाम एक और बड़ी आगजनी की घटना हुई.
मिली जानकारी के अनुसार आज शाम मार्ग उसलापुर पर खेतो मे आग लग गई. आग काफ़ी तेजी से फ़ैलते जा रही है चूकि आज हवाएं काफ़ी तेज चल रही है इसलिए आग और भी तेजी से फ़ैलते जा रहा है. बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर आग लगी है वंहा आसपास 4-5 राइस मिले भी है जिससे आग हवा के साथ राइस मिलो तक भी पहुँचने की आशंका बनी हुई है. आगजनी की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है. दमकल की वाहने मौके पर अभी पहुँची है.जैसे ही आग लगने की सूचना ग्रामीणों और राइस मिलरो को को हुई उनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो और भी ज्यादा भीषण व ज्यादा क्षेत्र मे फ़ैल सकती है.

