Uncategorized
श्री गोवर्धन नाथ मंदिर श्री हवेली में कल रविवार को होंगे दो सघन वन का मनोरथ, किया गया दर्शन लाभ लेने का अनुरोध
कलकत्ता के कारीगर द्वारा दिव्य फूलों का बनाया जायेगा मंदिर

कल 31 मई रविवार को श्री गोवर्धन नाथ मंदिर की श्री हवेली में 2 मनोरथ होंगे.प्रथम मनोरथ फूलों का सघन वन का मनोरथ होगा.इसके मनोरथी श्रीमती रूकमणी देवी गोपालदास अग्रवाल परिवार हैं एवं द्वितीय मनोरथ महारास (रासगरबा) इसके मनोरथी श्री गोपी सत्संग मंडल,गुजराती कॉलोनी हैं.
ज्ञात हो कि यह बहुत ही दिव्य एवं भव्य मनोरथ हैं.सभी वैष्णवों से तरुण अंबानी अध्यक्ष,कीर्ति शाह सचिव श्री गोवर्धननाथ जी हवेली मंदिर ट्रस्ट धमतरी द्वारा अनुरोध की गई है कि दर्शन लाभ लेने अवश्य पधारें.बताया गया कि समय शाम शाम 6 से 8 बजे है. कलकत्ता के कारीगर द्वारा दिव्य फूलों का मंदिर बनाया जायेगा.

