Uncategorized

महुआ एवं देशी शराब जब्त कर दो आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत किया अपराध पंजीबद्ध

थाना मगरलोड एवं चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।
प्रथम प्रकरण थाना मगरलोड पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर ग्राम मड़ेली में कार्यवाही करते हुए एक महिला को अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
मौके से 4.05 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 900 रूपये तथा बिक्री रकम 350 रूपये सहित कुल 1,250 रूपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपिया
श्रीमती दयावती कमार पति स्व भादूराम कमार 59 वर्ष सा० ग्राम मडेली, थाना मगरलोड हैँ.द्वितीय प्रकरण चौकी बिरेझर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर तत्काल ग्राम खपरी में कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 2.160 लीटर देशी शराब (कीमत लगभग 1,200 रूपये) एवं बिक्री रकम 300 रूपये सहित कुल 1,500 रूपये मूल्य की सामग्री जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) एवं 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार आरोपी नीरज बघेल पिता श्री गणेश बघेल,उम्र 28 वर्ष साकिन खपरी,चौकी बिरेझर, थाना कुरुद हैँ.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!