Uncategorized

भ्रष्टाचार–कमीशनखोरी और बदहाली के खिलाफ कांग्रेस पार्षद दल का 21 को निगम घेराव

धमतरी –नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया है नगर निगम के डेढ़ वर्षों के कार्यकाल भ्रष्टाचार ,कमीशन खोरी के भेट चढ़ गया है जनता के पैसों का खुलेआम दुरुपयोग कर रिक्शा खरीदी घोटाला , बेलिंग मशीन घोटाला, टिप्पर –चैन माउंटेन घोटाला ,डीजल घोटाला हुए है । पट्टा विहीन परिवारों को पट्टा प्रदान कर आवास योजना का लाभ देंगे चुनावी वादा कर ये निगम की सत्ता में काबिज हुए है किंतु आज डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद न पट्टा मिला न आवास योजना का लाभ मिल पा रहा है । पी.एम आवास के रुके किस्त के लिए हितग्राहियों को 6 माह तक भटकना पड़ रहा है ।वृद्धा–विधवा पेंशन के हितग्राहियों को कभी के वाय सी के नाम से तो कभी आधार कार्ड,बैंक पास बुक अपडेट के नाम से घुमाया जा रहा है ।इन डेढ़ वर्षों में वार्डो के विकास कार्य रुक गए कोई भी विकास नहीं किया जा रहा है । हाल ये है कि निगम दो टाइम का साफ पानी भी नहीं दे पा रहा है आये दिन पानी की समस्या बनी रहती जिसका कोई स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है ।
शहर की सड़के बदहाल है आम जनता का चलना दुभर हो गया है स्थिति इतनी गंभीर है कि ये निगम कार्यालय के सामने की सड़क नहीं बना पा रहे है अंबेडकर चौक से टिकरापारा रोड नेशनल हाईवे 30 की लाइटे बंद है वार्डो की स्ट्रीट लाईंटे का क्या हाल होगा शीतलापारा वार्ड में पिछले एक महीने से लाइट बंद है जिसका सुधार अब तक नहीं हो पा रहा है । ये निगम जनता को मूलभूत सुविधा नहीं दे पा रही है,जनता के टैक्स बढ़ा दिए जा रहे लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया जा रहा है । उप नेता प्रतिपक्ष सत्येंद्र (विशु)देवांगन,पार्षद योगेश लाल,पूर्णिमा गजानंद रजक,सूरज गहरवाल,सुमन सोमेश मेश्राम,उमा भागी ध्रुव,रामेश्वरी कोसरे ने बताया कि जनहित मुद्दों को लेकर 21 जुलाई दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे मकई गार्डन से पदयात्रा निकाल कर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!