Uncategorized

कुरुद पुलिस द्वारा 3 जुआरियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही,नगद 3270 रुपये व 5 मोटर सायकल जप्त

थाना कुरुद को सूचना मिली की ग्राम चरमुड़िया कोचिया तालाब शमशान घाट के पास ताश नामक जुआ खेल रहे हैं की सूचना पर तत्काल थाना कुरुद द्वारा मुखबिर के बताये स्थान ग्राम चरमुड़िया कोचिया तालाब शमशान घाट के पास रेड कार्यवाही कर आम जगह पर ताश खेल रहे जुआरियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया जो रूपये पैसे से हारजीत का दांव लगाकर ताश काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथ मिलने पर तीनों जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 3270 रूपये,02 नग मोबाइल कीमती 6,000 रूपये 5 नग मो०सा० कीमती 85000 रूपये, जुमला कुल 94,270 रूपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त कर थाना कुरूद में धारा 03(2) छ.ग.जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।पकडे गए जुआरियों में चन्द्रहास साहू पिता स्व. रामाधार साहू 35 वर्ष चरमुड़िया, कुलेश्वर कुमार साहू पिता छेत्रु राम साहू 42 वर्ष चरमुड़िया,भीखम साहू पिता बुधुराम साहू 53 वर्ष मेढरका शामिल है.उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद निरी.राजेश जगत, सउनि.अजय बनारसी,कमिलचंद्र सोरी, आर.गोपाल चंद्राकर, भागवत साहू, संतोष ध्रुव, संतोष यादव, महेश साहू, सैनिक डिगरे की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!