Uncategorized

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महापौर ने वितरित किये भवन अनुज्ञा पत्र,203 परिवारों को मिला अपने पक्के घर का अधिकार

प्रधानमंत्री आवास सिर्फ घर नहीं, आत्मसम्मान और स्थायित्व का प्रतीक है-रामू रोहरा

धमतरी-नगर निगम के लिए यह दिन एक सुनहरे अध्याय की तरह दर्ज किया गया जब प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत 203 हितग्राहियों को उनके सपनों का आशियाना साकार करने की स्वीकृति मिली। दो वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज जब महापौर रामू रोहरा ने स्वयं हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र सौंपे, तो हर आंख में उम्मीद, और हर चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को कुल 2,50,000 की राशि चार किस्तों में दी जाएगी। साथ ही समय पर निर्माण कार्य पूरा करने पर 32,850 की प्रोत्साहन राशि भी सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
महापौर रामू रोहरा ने कहा यह सिर्फ घर नहीं, आत्मसम्मान और स्थायित्व का प्रतीक है। प्रधानमंत्री आवास योजना आमजन की गरिमा से जुड़ी हुई है। मैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार प्रकट करता हूँ, जिनकी सक्रिय नेतृत्व में धमतरी के 203 परिवार अपने पक्के घर की ओर पहला कदम रख रहे हैं। धमतरी को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में हम सतत प्रयासरत हैं। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष, पार्षदगण, निगम आयुक्त, वार्ड प्रतिनिधि और अनेक सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। हितग्राहियों के साथ संवाद और सांकेतिक गृह प्रवेश की योजना ने इस अवसर को और भी यादगार बना दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!