महालक्ष्मी पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक लेखराम साहू

कुरूद के पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेख राम साहू अपने पुराने मित्र शरद रणसिंह मराठा पारा धमतरी के निवास स्थान में आयोजित महालक्ष्मी पूजा के निमंत्रण पर पहुंचकर महालक्ष्मी पूजा में सम्मिलित हुए सदियों पुरानी परंपरा को निभाते हुए ढाई दिनों तक महालक्ष्मी का विशेष पूजा अर्चना किया गया माता रानी को 56 प्रकार के व्यंजनों का महा भोग चढ़ाया गया मां महालक्ष्मी को भाजी और रोटी का भोग लगाने की विशेष और अनिवार्य परंपरा है.
विशेष आमंत्रण पर पहुंचे लेख राम साहू ने बताया कि महालक्ष्मी को अर्पित किए गए 16 तरह की पारंपरिक चटनियों में टमाटर मिर्च और नारियल के साथ-साथ अलसी चना दाल मीठा नीम और अमरुद जैसी प्राकृतिक चीजों का उपयोग किया गया निश्चित तौर पर मेरे मित्र शरद रनणसिंह एवं उनके परिवार मां महालक्ष्मी की पूजा अर्चना में अपना विशेष योगदान दे रहे हैं ऐसे भक्ति मय कार्यक्रम से युवाओं में छोटे-छोटे बच्चों परिवार एवं मोहल्ले में नया संस्कार देखने को मिलता है निश्चित तौर में बच्चों को जो आप संस्कार देंगे वह उसे पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करता है मैं महालक्ष्मी मां से प्रार्थना करता हूं कि मेरे मित्र परिवार के यहां माता महालक्ष्मी की कृपा हमेशा बना रहे उनके सुख समृद्धि यश कीर्ति पीढी दर पीढ़ी बना रहे।