Uncategorized

खेल पखवाड़ा में रविवार को होगा फूटबॉल का रोमांच

खेल पखवाड़ा से निखरेगी प्रतिभाएं -:पं.राजेश शर्मा

शहर को स्वस्थ और संस्कारी, शिक्षित पीढ़ी सौंपना है हमारा उद्देश्य -: योगेश रायचुरा

धमतरी। शहर तथा क्षेत्र के खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर समुचित मंच देने के उद्देश्य से खेल पखवाड़े का आयोजन धर्म प्रेमी समाज सेवी पंडित राजेश शर्मा की पहल पर किया जा रहा है जिसके अंतर्गत कल रविवार को फुटबॉल के अनेक टीमों के बीच रोमांचक मैचो के साथ खेल पखवाड़ा का आगाज होगा जिसमें खिलाड़ी अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे फुटबॉल टीम को प्रोत्साहित करने के लिए प्रथम आने वाली टीम को 10000 रूपए तथा दूसरे आने वाली टीम को 7000 रूपए तथा रनिंग शील्ड का इनाम आयोजन समिति द्वारा दिया जाना सुनिश्चित किया गया है। फुटबॉल मैच मैत्री विहार कॉलोनी के बॉक्स ग्राउंड में सुबह से प्रारंभ होगा , पखवाड़े घर होने वाले विभिन्न आयोजनों के संरक्षक पंडित राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है आवश्यकता है समय समय पर आयोजन होने एवं समुचित मंच प्रदान करने की उन सभी अलग-अलग खेलों में भाग लेने वाले युवा खिलाडिय़ों को निखार कर खेल पखवाड़ा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार हो यही हमारी भावना है।उक्ताशय की जानकारी खेल पखवाड़ा के संयोजक योगेश रायचुरा द्वारा देते हुए बताया गया कि खेल के साथ-साथ संस्कारवान तथा शिक्षित युवाओं की फौज तैयार करते हुए धमतरी शहर की विशिष्ट पहचान बनाने के लिए भी यह आयोजन आने वाले समय में महत्वपूर्ण कड़ी साबित होगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!