Uncategorized

कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने ऑपरेशन सिंदूर गार्डन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता व समय-सीमा पर दिए सख्त निर्देश


भखारा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने निर्माणाधीन ऑपरेशन सिंदूर गार्डन का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित वन विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर गार्डन के निर्माण एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और इसे आकर्षक, पर्यावरण अनुकूल एवं आमजन के लिए उपयोगी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि गार्डन शहर की पहचान बने, इसके लिए हर पहलू पर विशेष ध्यान दिया जाए। कलेक्टर ने चर्चा के दौरान बताया कि आगामी वर्ष में क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विधायक अजय चंद्राकर के प्रयासों से लगभग 16 करोड़ रुपए की लागत से पेयजल परियोजना राज्य शासन द्वारा स्वीकृत की गई है। इस परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है और शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ होने की संभावना है। ऑपरेशन सिंदूर गार्डन, पेयजल परियोजना, सब रजिस्ट्रार,बाय पास निर्माण, सभी वार्ड में सी सी रोड,नाली, जैसे कार्य क्षेत्र और नगर पंचायत के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माने जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस अवसर पर सी ई ओ ठाकुर,सीएमओ संतोष विश्वकर्मा, एसडीएम नभसिंह कोसले, उपाध्यक्ष विष्णु साहू, सभापति हितेंद्र साहू, छबिलाल निर्मलकर, पार्षद चांदनी साहू, भूपेश्वरी चंदेल, खेमलता साहू, डुमेंद्र गैंगबेर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने रखी मांगें, कलेक्टर ने जताई सहमति
नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा से स्टेडियम में बॉक्स क्रिकेट की शीघ्र स्वीकृति का आग्रह किया, जिस पर कलेक्टर ने सकारात्मक सहमति जताई। साथ ही अध्यक्ष ने नगर में शीघ्र स्थापित होने वाली स्मार्ट लाइब्रेरी तथा विभिन्न स्थानों पर ओक्टएंगल लाइट्स स्थापना के लिए के लिए आभार व्यक्त किया।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव, देसी थीम पर जोर
निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि हरख जैन ने गार्डन को अधिक देसी थीम में विकसित करने पर जोर देते हुए सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस गार्डन को और भी सुन्दर, दर्शनीय बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएं, ताकि नगर के विकास में इसका योगदान हो सके।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!