Uncategorized

निगम में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत हो रहे कार्यों में प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी का शिलालेख से नाम गायब होने पर हंगामा

श्री मोटवानी ने प्रभारी ईई व अधिकारियो से पूछा किसके कहने पर शिलालेख से हटाया जा रहा उनका नाम

धमतरी।नगर निगम क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत हो रहे कार्यों में प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी का शिलालेख में नाम नहीं होने पर शुक्रवार को नगर निगम में हंगामा हो गया.अधिकारियों की क्लास लेकर प्रभारी ने कारण पूछा कि उनका नाम किसके कहने पर हटाया गया है।शुक्रवार की दोपहर नगर निगम में पीडब्ल्यूडी के प्रभारी सदस्य विजय मोटवानी, अधिकारी प्रभारी ईई महेन्द्र जगत और कर्मचारी प्रमेश पेंदरिया पर जमकर बरसते हुए दिखाई दिये। दोनों की क्लास लेते हुए वह यह कहते हुए नजर आये कि आखिर पत्थर से उनका नाम कैसे हटा। कौन हटवाया यह बतायें वरना आगे कार्यवाही के लिए तैयार रहें। चर्चा करते हुए विजय मोटवानी ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जितने भी लोक निर्माण विभाग के तहत कार्य हो रहे हैं उसमें प्रभारी होने के नाते उनका नाम रहना चाहिए। जबकि किसी भी शिलालेख में नाम नहीं है। किसने हटाया इसकी जानकारी ले रहे हैं। इस संबंध में महापौर रामू रोहरा ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है। इसे संज्ञान में लेकर आगे की कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!