Uncategorized

विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

उत्साह पूर्वक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान महादान को सार्थक


धमतरी। आज विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में इंडियन रेडक्रास सोसायटी जिला धमतरी द्वारा जिला अस्पताल में सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर कलेक्टर व रेडक्रास अध्यक्ष अबिनाश मिश्रा के निर्देश, मुख्य स्वास्थ अधिकारी व रेडक्रास सचिव यूएल कौशिक के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस दौरान लोगो ने रक्तदान के प्रति जागरुकता का परिचय देते हुए रक्तदान किया। शिविर के दौरान लोगो को रक्तदान के प्रति जागरुक भी किया गया। इस अवसर पर चेयरमेन प्राप्ती वशानी, राज्य प्रतिनिधि प्रदीप साहू, शिवा प्रधान, आकाश गिरी गोस्वामी, डोमेश्वर साहू, सुनील शाह, खेमूराम सिन्हा, खूबलाल साहू, गुरुचरण साहू, सरिता दोशी, रामकुमार विश्वकर्मा, अर्जुन सोनवानी, दीपक चाण्डक, हरीश चाण्डक सहित बड़ी संख्या में रेडक्रास के सदस्य व रक्तदाता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!