Uncategorized

मेडिकल रिलिफ फंड से सुनील यादव को दिया सहयोग

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। मेडिकल रिलिफ फंड के पंजीकृत सदस्य सुनील यादव शिक्षक शासकीय माध्यमिक विद्यालय फुसेरा का स्वास्थ्य लंबे समय से खराब था। उनका ईलाज एम्स रायपुर में चल रहा है। फंड के प्रक्रिया अनुसार तत्संबंधित मनोज साहु संकुल समन्वयक की अध्यक्षता में जांच प्रतिवेदन टीम गठित किया गया था। टीम की अनुशंसा पर गत दिनों मनोज देवांगन कार्यकारी जिलाध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ जिला धमतरी, डिकेश साहु प्राचार्य हाईस्कूल फुसेरा, मनोज साहु संकुल समन्वयक दर्रा, संतोष नेताम व्याख्याता फुसेरा, भागवत मनहर शिक्षक फुसेरा, नीतू कवरेती, मनीषा साहू, हेमलता ध्रुव, रचना नागवंशी, रमाकांत साहु, राजेन्द्र कोसरे, मनोज माहले, पोखराज ध्रुव, नागेश्वर साहु, गुमान साहू, चन्द्रशेखर साहु, हेमंत साहू द्वारा श्री यादव को 20 हजार का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर संयुक्त शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष हुमन चन्द्राकर, मेडिकल रिलिफ फंड के अध्यक्ष पुरूषोत्तम निषाद, एमएल शोरी, मनीष वर्मा, मिथिलेश कंवर, चैन साहु, ललित कश्यप, भावना व्दिवेदी, वासंती देवांगन, पारेश्वरी साहु, उषा लहरे, विश्रुति व्यास, उषा साहु, मधु दीवान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!