Uncategorized

धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में कुरूद जोन में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

आदतन नशा करने वाले व्यक्तियों को परखें और उन्हें दवाई न दें - राजेश साहू


धमतरी। धमतरी जिला औषधि विक्रेता संघ के तत्वाधान में कुरूद जोन के इनडोर ऑडिटोरियम में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें व्ही एनआरएक्स के अंतर्गत आने वाली सभी दवाइयां के विषय पर जिले के औषधि विभाग से उपस्थित एडीसी संजय राजपूत द्वारा दवा के संधारण और विक्रय एवं केमिस्टों को रिकॉर्ड रखने के संबंध पर एवं पुरानी पर्ची पर दवाई ना दें ड्रग पेडलर को दवाई नहीं देने की विशेष जानकारी दी गई। ड्रग इंस्पेक्टर सुमित देवांगन द्वारा कहा गया जिले के सभी केमिस्ट को सीसीटीवी लगाना अनिवार्य होगा। जीवन रक्षक दवाइयां का सही उपयोग और जरूरतमंद लोगों को समय पर उपलब्ध करें। ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश साहू द्वारा जानकारी दी गई की आप अपने दुकान में रखरखाव अच्छे से करें वेटरनरी एवं एक्सपायरी की अलग से चिन्हांकित करे। इस अवसर पर जिला संघ के अध्यक्ष राजेश साहू द्वारा उद्बोधन में मरीज को दवाई देते समय उनके खुराक के बारे में सही दवा सही जानकारी देवें दवाइयां को सुरक्षित रूप से स्टोर करें एवं मरीज से अपना व्यवहार सेवाभावी रखें। छोटे बच्चों को दवाई ना दे एवं आदतन नशा करने वाले व्यक्तियों को परखें और उन्हें दवाई ना दें। इस प्रकार अच्छे समाज के निर्माण में भागीदार बने। कार्यशाला में इस अवसर पर संघ के सचिव सतराम वासानी संरक्षक मनीष चंद्राकर संयोजक तेजपाल जैन बलराज खंडेलवाल गोविंद गांधी रुद्री जोन अध्यक्ष राकेश साहू। कार्यक्रम का आयोजन कुरूद जोन के अध्यक्ष नवीन साहू पूर्व अध्यक्ष अशोक शर्मा उपाध्यक्ष व मंच संचालन राजेश साहू हरीश साहू पंकज चंद्राकर विजय साहू लालचंद बजाज दिनेश असरानी घनश्याम साहू लिलेश साहू आत्माराम देवांगन संतराम पटेल नेमीचंद बैंस राजेंद्र साहू वीरेंद्र कुमार चैंपेश्वर सोनकर सुभाष चंद्र बैंस राजेंद्र कुमार दिनेश कुमार साहू खिलेश साहू प्रदीप साहू राजेंद्र कुमार भंवरलाल सोनकर हेमलाल साहू पंकज चंद्राकर लक्ष्मीकांत साहू आत्माराम देवांगन आदि केमिस्ट उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!