महापौर रामू रोहरा ने किया सल्हेवार पारा का निरीक्षण,कल हो सकती है कार्रवाई
कथित रूप से गौ मांस मिलने का है मामला, आरोपी के खिलाफ हो चुकी है एफ आई आर

धमतरी। शहर के साल्हेवार पारा क्षेत्र में गुरुवार को कथित रूप से गौमांस मिलने के मामले में नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को महापौर रामू रोहरा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और संबंधित लोगों को चेतावनी दी गई। जिससे हड़कंप मच गया है। शनिवार को तालाब किनारे गाड़ा बस्ती में बड़ी कार्यवाही होने की संभावना है।
महापौर रामू रोहरा ने बताया कि हिंदू जागरण मंच ने कार्यवाही के लिए आवेदन दिया था। जैसा कि पता है गुरुवार को यहां गौ मांस पाया गया था। गौ की हत्या हो रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माण के आड़ में इस प्रकार से अवैध कार्य सहन नहीं किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं शनिवार को कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपनी तरीके से कार्रवाई कर रही है निगम अपना कार्यवाही करेगी।चाहे वह गौ मांस की बिक्री हो या अवैध गांजा शराब बेचने का मामला किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।
ज्ञात हो कि इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नगर निगम पहुंचे थे। संगठन ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए संबंधित निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी थी। इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और स्थल का निरीक्षण किया गया। मामले को लेकर क्षेत्र में लोगों की नजरें अब शनिवार को होने वाली निगम की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
