Uncategorized

जगतरा के पास खड़े ट्रक से जा भिड़ी बाइक, एक की मौत दूसरा गंभीर

हादसे में लालबगीचा के डेयरी व्यवसायी राममूर्ति ग्वाल की मौत

कल एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार बीते देर शाम ग्राम जगतरा जिला बालोद के पास सड़क हादसे में लालबगीचा के डेयरी व्यवसायी राममूर्ति ग्वाल उनका साथी देवानंद साहू के साथ बाइक से लखनपुरी के लिए निकले थे वापसी में हादसा हो गया. राममूर्ति ग्वाल 60 वर्ष डेयरी व्यवसायी अपने साथी देवानंद साहू 58 वर्ष के साथ गाय देखने बाइक से लखनपुरी (चारामा) गए थे। दोनों शाम 4 बजे घर से निकले थे। लौटते समय टोल प्लाजा पार करने के बाद जगतरा के पास पहुंचे। वहां सड़क पर ट्रकें कतार में खड़ी थीं। उनकी बाइक एक खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे राममूर्ति ग्वाल को गंभीर चोटें आईं। टोल प्लाजा के वाहन से दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद राममूर्ति को मृत घोषित कर दिया। देवानंद साहू को सिर, पीठ और कंधे में चोटें आई हैं। उसका इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!