Uncategorized

राम लीला मैदान व मुख्य हाट बाज़ार हाई मास्ट लाइट की रौशनी से जगमगाया

भखारा-भखारा भठेली नगर पंचायत में एलईडी के बाद शहर के मुख्य राम लीला मैदान एवं मुख्य हाट बाज़ार सर्किल में हाईमास्ट लाइट की रोशनी से जगमगाने लगे। सार्वजनिक आवश्यकताओं एवं बाजार दिवस समय पर यह जलेगा।शहर में सीएफएल और ट्यूब लाइट की जगह एलईडी के काम शुरू होने के बाद अब दूधिया रोशनी बिखेरने वाली हाईमास्ट लाइटों से भी शहर के मुख्य स्थल भी गुलजार हुए। नए नगर पंचायत के शपथ के बाद लगातार हर व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।जो संभव है उस पर फोकसिंग विकास होगा।शहरी क्षेत्र के लिए यह एक बेहतर कार्य होगा जिसका लाभ लोगों को, बाजार दिवस पर मिलेगा। नपं के अधिकारियों के मुताबिक लगभग 9 लाख की प्राक्कलित राशि से शहरी क्षेत्र के चिन्हित 2 स्थानों में यह लाईट लगकर एक सादे कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय संचालिका करुणा बहन जी द्वारा प्रारंभ किया गया।उन्होंने जगमग ज्योति के लिए बधाई शुभकामनाएं दीं।साथ ही कहा कि प्रकाश बाहर के साथ ही भीतर भी हो।इस अवसर पर नगर पंचायत जनप्रतिनिधि कर्मचारी गण नागरिक गण आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!