Uncategorized

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर पंचायत कुरूद द्वारा निकाली गई मशाल यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर देश की सेना के शौर्य का प्रतीक हैः- ज्योति भानु चन्द्राकर

छत्तीसगढ शासन नगरीय निकाय विभाग द्वारा मिशन सिंदूर के सफल आपरेशन पर सेना के शौर्य गाथा को लिखने के लिए नगर पंचायत कुरूद द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर के नेतृत्व में नगर के महिला जनप्रतिनिधियों, महिला कमांडो एवं विभिन्न वार्डों के मातृशक्तियों द्वारा नगर पंचायत कार्यालय से कारगिल चौक शहीदों के गगनचुंबी नारों के साथ समापन किया गया.इस पर ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, पार्षदगण राजकुमारी ध्रुव, कविता चन्द्राकर, महिला नेत्रियों में भूमिका सिन्हा, अनुराधा साहू , सुरेखा चन्द्राकर, चित्रलेखा टंडन, कमिथला साहू , विधा शर्मा, संगीता सेन, नमर्दा साहू , ममता साहु, रजनी साहू सहित लगभग 200 के संख्या मे मातृशक्तियां सम्मिलित हुई.मशाल यात्रा को सफल बनाने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर ने कृतज्ञता व्यक्त की.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!