Uncategorized

पार्षद कुलश लोढ़ा ने वार्ड के सफाई मित्रो को प्रदान किया स्वेटर


धमतरी। श्यामाप्रसाद मुखर्जी वार्ड पार्षद कुलश लोढ़ा द्वारा वर्तमान में पड़ रहे कड़ाके के ठंड को देखते हुए वार्ड के सफाई मित्रो को स्वेटर प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि पार्षद श्री लोढ़ा लगातार वार्ड के विकास के साथ ही जनहित के कार्यो में भी जुटे रहते है। उन्होने एक बार फिर मानवता का परिचय देते हुए अल सुबह से वार्ड में स्वच्छता कार्यो को अंजाम देने वाले सफाई मित्रों की सेहत को ध्यान में रखते हुए उन्हें गर्म कपड़े का वितरण किया। श्री लोढ़ा के इस कार्य की सराहना हो रही है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!