Uncategorized

भुरसीडोंगरी से हुई किसान चौपाल की शुरुआत, 14 किसानों के 9 लाख रुपए से अधिक के ऋण प्रकरण किये गये तैयार

विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी


धमतरी। जिले के किसानों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से अब कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की पहल पर जिले के चारो विकासखंडो में किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। चौपाल आयोजन के कड़ी में आज नगरी के ग्राम भुरसीडोंगरी से इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सार्वा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विभागीय स्टाल, प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें कृषि यंत्र, ट्रेक्टर एवं अन्य उपकरण, कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा मेज सेलर यंत्र तथा महुआ बीज फोड़ई यंत्र का प्रदर्शन किया गया। इसके अलावा सभी विभागों द्वारा विभागीय योजनाओ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। किसान चौपाल में 14 किसानो का 9.59 लाख का ऋण प्रकरण तैयार किया गया। साथ ही विभाग में संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।इस अवसर पर श्रीमति गरिमा नेताम जिला पंचायत सदस्य, नीलाम्बर सूर्यवंशी, जनपद सदस्य मौसमी मण्डावी के साथ-साथ कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि विज्ञान केन्द्र, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, लीड बैंक मैनेजर द्वारा विभागीय प्रदर्शनी लगाई गई और शासन कि योजनाओं के बारे में किसानो क़ो बताया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!