कुरुद नपं के वार्डो में कल होगा 8 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे विधायक अजय चन्द्राकर, अध्यक्षता करेंगी कुरुद नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति भानु चन्द्राकर

प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों व नगर के टॉपर बच्चों का सम्मान, वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए सम्मान, स्वच्छता दीदीयों को किट वितरण,प्रधानमंत्री गृह प्रवेश कार्यक्रम, पेंशन हितग्राही सम्मान कार्यक्रम का भी होगा आयोजन
कुरुद। छत्तीसगढ़ सुशासन समाधान तिहार के अवसर पर कुरूद नगर के समस्त वार्डों में कुल 8 करोड़ 30 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास एवं प्रधानमंत्री आवास हितग्राहियों का सम्मान, नगर के टॉपर बच्चों का सम्मान वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए सम्मान, स्वच्छता दीदीयों को किट वितरण प्रधानमंत्री गृह प्रवेश कार्यक्रम, पेंशन हितग्राही सम्मान कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन परिसर में सुबह 11 से होगा.कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजय चन्द्राकर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक कुरूद विधानसभा, अध्यक्षता ज्योति भानु चन्द्राकर अध्यक्ष नगर पंचायत, कुरूद,विशिष्ट अतिथिगणो में निरंजन सिन्हा पूर्व अध्यक्ष-नगर पंचायत, कुरूद,अनिल चन्द्राकर संरक्षक राईस मिल एसोसियेशन, कुरूद,भानु चन्द्राकर विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, भोजराज चन्द्राकर,भाजपा नगर संयोजक, कुरूद, रविकान्त चन्द्राकर पूर्व अध्यक्ष-नगर पंचायत, कुरूद, कृष्णकांत साहू भाजपा मंडल अध्यक्ष कुरुद,डुमेश साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद, मालक राम साहू सामाजिक कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रभात बैस भाजपा मंडल महामंत्री, कुरूद, योगेन्द्र सिन्हा जी अध्यक्ष व्यापारी संघ, कुरूद,एल. पी. गोस्वामी संरक्षक अधिवक्ता संघ, कुरूद, देवव्रत साहू जी उपाध्यक्ष नगर पंचायत, वार्ड पार्षद -लोकार्पण-शिलान्यास स्थल,सुरेश अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता, मूलचंद सिन्हा,अध्यक्ष प्रेस क्लब कुरूद व समस्त पाषर्दगण नगर पंचायत कुरूद होंगे .कार्यक्रम के दौरान नया बाजार में व्यवसायिक काम्पलेक्स निर्माण कार्य वार्ड क्र. 7 57 लाख,वार्ड क्र 3 में धोबनी तालाब के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य 11.49 लाख ,आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य यादव हॉटल से तहसील रोड से सुपर मार्केट रोड तक वार्ड क. 10,11 में 16.59 लाख,सी.सी. रोड निर्माण कार्य एन. एच. रोड से तामेश्वर साहू घर तक वार्ड क्र. 15 में 13.18 लाख,सी.सी. रोड निर्माण कार्य सुलोचना राजपुत से गुलनार बी घर से इस्माईल खान तक वार्ड क्रमांक 10 में 6.18 लाख,सी.सी. रोड निर्माण कार्य नारायण किराना स्टोर्स से कमल सिन्हा घर तक वार्ड क्रमांक 02 में 11.13 लाख ,सीसी रोड निर्माण कार्य संजयनगर स्कूल से भोई घर तक वार्ड क्रमांक 14 में 7.08 लाख,रिटर्न वाल निर्माण कार्य केसीपीएस रोड से केनाल रोड तक वार्ड 15, वार्ड 11 पचरीतालाब में पचरी निर्माण कार्य,वार्ड 14 संजय नगर चांदनी चौक के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य, वार्ड 12 खेल मैदान के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य,वार्ड 11 तहसील रोड के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य,वार्ड 12 तहसील कार्यालय के सामने सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य. सीसी रोड निर्माण कार्य प्रकाश साहू घर से बीटी रोड तक वार्ड 5,पचरी निर्माण कार्य मातापुरैना तालाब वार्ड क्रमांक 4, वार्ड क. 8 रामसागर तालाब के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य.वार्ड 5 जलसन तालाब के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य. वार्ड 11 सुपर मार्केट के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य. वार्ड 14 वीर सावरकर गार्डन में सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य. वार्ड 10 वृन्दावन सरोवर के पास सामुदायिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य, वार्ड 15 नया बस स्टैण्ड के पास सार्वजनिक शौचालय जीर्णोद्धार कार्य. वार्ड क्र. 8 नया तालाब पार में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड क 6 नाली निर्माणकार्य पवन चन्द्राकर से छोटे नहर तक, ऑक्टेगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य, जेडी कालेनी से फिल्टर प्लांट से केसीपीएस स्कूल से केनाल रोड वार्ड 15,ऑक्टेगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य, एनएच रोड अटल विजय गेट से वीरनारायण सिंह चौंक,ऑक्टेगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य, कृष्णा राईस मिल से प्रतीक राईस मिल से चरमुडिय़ा रोड तक वार्ड क्र. 1,ऑक्टेगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य, धर्मकांटा से सांई राईस मिल तक वार्ड 1,सीसी रोड निर्माण कार्य धन्नु सिन्हा एवं लक्ष्मी साहू तथा नम्मू यादव से परमानंद ध्रुव घर तक वार्ड 10, सीसी रोड निर्माण कार्य देवा साहू घर से मनोहर साहू घर तक वार्ड 15,वार्ड 14 अंकलहू निर्मलकर घर से टी.टी. दुखित राम साहू घर तक रोड निर्माण कार्य,बाउण्ड्रीवाल निर्माण कार्य केनाल रोड से कम्युनिटी बिल्डिंग तक वार्ड 15,सी.सी. रोड निर्माण कार्य केनाल से शिव मंदिर तक वार्ड 15,सी.सी. रोड निर्माण कार्य शिव मंदिर से कन्हारपुरी रोड तक वार्ड 15,सी.सी. रोड निर्माण कार्य एन. एच. रोड से शिव मंदिर से केनाल रोड तक वार्ड 15,ऑक्टेंगल स्ट्रीट पोल एवं एल.ई.डी. लाईट स्थापना कार्य एनएच रोड काली माता मंदिर से कॉलेज रोड से केनाल रोड से चर्रा रोड (दोनो साईड) वार्ड क. 15,13,12 एवं 8,खेल मैदान में ऑप्टेगोनल सड़क विद्युत पोल स्थापना कार्य वार्ड 12 कार्य शामिल है.लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्य कुल लागत 830.13 लाख है।