Uncategorized

धूमधाम मनाया गया महाराणा प्रताप की जयंती, निकली भव्य शोभायात्रा


धमतरी। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप जयंती पर पूरे शान शौकत से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महाराणा प्रताप का वेषधरे युवा आकर्षण का केन्द्र बना रहा। शोभायात्रा में समाज के लोगो ने बढ़चढ़कर भाग लेकर उनके शौर्य को नमन किया। गौरतलब है कि राजपुत क्षत्रिय महासभा उप समिति द्वारा महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसका विधिवत शुभारंभ घड़ी चौक में महाराणा प्रताप के भव्य छायाचित्र की पूजन व महाआरती के साथ हुई। पश्चात बाजे गाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसकी अगुवाई करते युवा महाराणा प्रताप के संदेश को जन जन तक पहुंचाते नजर आये। शोभायात्रा में वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का वेषधरे युवा आकर्षण का केन्द्र बना रहा। इसका जगह-जगह लोगो ने स्वागत कर महाराण प्रताप जयंती की खुशियां बांटी। शोभायात्रा गोलबाजार, मठ मंदिर चौक, कचहरी चौक, तहसील कार्यालय होते हुए इतवारी बाजार स्थित एक भवन में संपन्न हुआ। जहां मंचीय सहित अन्य विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। राजपुत क्षत्रिय महासभा के राजेश सिंह परिहार ने बताया कि महाराणा प्रताप के जयंती का दिन समाज के लिए गौरव का दिवस है। जो उनके शौर्य और स्वाभिमान की याद दिलाता है। महाराणा प्रताप की वीरता और त्याग हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। इस प्रकार जयंती पर उनके शौर्य और साहस को विधिवत नमन किया गया। इस अवसर पर महासभा अध्यक्ष गजानंद सिंह ठाकुर, सचिव जगमोहन सिंह ठाकुर, ओंकार सिंह राजपुत, हेमंत सिंह ठाकुर, चेतन सिंह ठाकुर, दुर्गेश सिंह परिहार, शिवकुमार ठाकुर, सुधीर परिहार, विनोद सिंह, आयुष परिहार, अभिषेक सिंह ठाकुर, राणा राजपुत, पुष्पा ठाकुर, मीना ठाकुर, रेखा परिहार, रागिनी ठाकुर, शशि ठाकुर, ममता ठाकुर, सत्यभामा परिहार, गुलाबा ठाकुर, ज्योति राजपुत, निशा चंदेल, कविता, सतरुपा, सविता, माधवी, श्रद्धा, पल्लवी, ज्योति, रोहिणी, मधु परमार, अर्चना, किरण, राजेश्वरी सहित समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!