Uncategorized

नवकार महिला मंडल की अनूठी पहल, जन्मदिन पर मनाया मजदूर दिवस, श्रमिकों-पुलिसकर्मियों को छाछ व गमछा बांटा

धमतरी। जन्मदिन पर पार्टी में लाखों खर्च करने के बजाय नवकार महिला मंडल ने मजदूर दिवस पर श्रमिकों और पुलिसकर्मियों की सेवा कर अनूठी मिसाल पेश की। मंडल अध्यक्ष संतोष मिन्नी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को घड़ी चौक पर मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान मजदूरों, कामवाली दीदियों और पुलिस जवानों को पानी की बोतल, गमछा और छाछ वितरित कर दुआएं ली गईं। तपती गर्मी में राहगीरों को भी छाछ पिलाई गई।
अध्यक्ष संतोष मिन्नी ने कहा कि मजदूरों की दिन-रात की मेहनत से ही हम घरों में एसी-कूलर में आराम कर पाते हैं। घर में आने वाली दीदियों की सहायता से हमारा काम आसान हो जाता है। अपनी रोजी-रोटी के लिए ये लोग गर्मी में पसीना बहाते हैं, तो हमारा फर्ज है कि हम भी उनकी सुविधा का ध्यान रखें। अगर हम जन्मदिन पर इनके लिए कुछ सहायता कर दें तो हमारा शुभ अवसर और भी सफल हो जाएगा। इन्हें खुश देखकर अपार शांति मिलती है। इस अवसर पर महापौर रामू रोहरा एवं यातायात पुलिस से आरके साहू मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष ने महापौर को जन्मदिन की बधाई देते हुए माला और उपहार भेंट कर सम्मान किया। महापौर ने कहा कि इस कड़कती धूप में घर से निकलकर आपने जो सेवा दी, वह सराहनीय है। आरके साहू ने भी मंडल की पहल की प्रशंसा की। घड़ी चौक के व्यापारी बंधुओं, ठेले वालों और पुलिस कर्मचारियों ने मंडल की खूब प्रशंसा की। कहा कि इस धूप में छाछ और पानी देकर शांति प्रदान की है। इस अवसर पर संतोष मिन्नी, कुसुम गोलछा, सुमन, दीपा छाजेड़, सरला भुरा, अंजलि, अनु, सरिता, इंदु, मधु जैन, कंचन चोपड़ा, शशि पिचा, हर्षिता, भीष्मा शाह एवं मंडल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!