Uncategorized

जिला ग्रंथालय में धूमधाम से मना महापौर रामू रोहरा का जन्मदिन

धमतरी। जिला ग्रंथालय में शुक्रवार को महापौर रामू रोहरा का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रंथालय स्टाफ, बच्चों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर को बधाई दी और उनके योगदान को सराहा। बच्चों के लिए महापौर की ओर से जूस और मिठाइयों की व्यवस्था की गई थी। अपने मुखिया को देख बच्चे बेहद खुश हुए और जमकर सेल्फी ली। जिला ग्रंथालय से दीपक सिंह ठाकुर ने सभी स्टाफ की तरफ से पार्किंग की समस्या, सीसीटीवी कैमरा, शेड निर्माण एवं कैंटीन की व्यवस्था का निवेदन महापौर के समक्ष रखा। महापौर रामू रोहरा ने सभी विषयों पर घोषणा करते हुए तत्काल कार्यों को संपादित करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बच्चों को खूब पढ़ने और तरक्की करने का मार्गदर्शन दिया। साथ ही कहा कि बहुत जल्द नालंदा परिसर की स्थापना भी की जाएगी। महापौर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह मेरे लिए गर्व का अवसर है कि मैं इस समुदाय की सेवा कर पा रहा हूं।” उन्होंने भविष्य में भी जनता की सेवा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में महापौर के नेतृत्व में धमतरी में हुए महत्वपूर्ण विकास कार्यों की चर्चा की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने महापौर की नीतियों और दूरदृष्टि के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ग्रंथालय से दीपक सिंह ठाकुर, डिसेंद्र साहू, हरि किशन साहू, उत्तरा गौतम, रोहन गंजीर एवं ग्रंथालय विकास समिति अध्यक्ष तोमेश देवांगन, कुमारी रश्मि साहू मौजूद रहे। बधाई देने वालों में मंडल अध्यक्ष पवन गजपाल, गोपाल साहू, शुभम केशवानी, अविनाश दुबे, गौरव मगर, वेद प्रकाश साहू सहित अनेकों पार्षद, सुशीला तिवारी एवं महिला नेत्रियां भी शामिल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!