Uncategorized

बड़े बकायादार 27 दुकानो मे निगम करेगी ताला बंदी

आयुक्त अरुण कुमार वर्मा के आदेश अनुसार एवं उपायुक्त पी .सी. सार्वा के निर्देशानुसार वर्ष 2026 -27 समाप्ति के पूर्व सभी 40 वार्डों में बकाया राशि की सूची तैयार कर नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 कि धारा बिल नोटिस,173, एवं डिमांड नोटिस 174 के अधीन सूचना वितरण कार्यवाही पूर्ण किया जा चुका है, एवं करदाताओं को ऑनलाइन की भी सुविधा उपलब्ध कराई जा चुकी है एवं समस्त सहायक राजस्व निरीक्षक के द्वारा सभी के घर सतत संपर्क किया जा रहा है उसके बाद भी टैक्स एवं जलकर दुकान किराया किराया जमा नहीं करने वालों पर सघन वसूली कार्यवाही पूर्व में गठित टीम के द्वारा किया जाएगा, जिसके लिए सभी वार्डों में बड़े बकायादारों के नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही पुनः प्रारंभ किया जाएगा ,जिसके तहत टीम के सभी प्रभारी, वार्डों में कार्यवाही के लिए लगातार जाना प्रारंभ करेंगे,साथ ही साथ मुख्य मंत्रि स्वालंबन योजना की 27 ऐसे दुकान किरायदारों को सूची तैयार किया गया है,जिनकी दुकानों में ताला बंदी कर सील किए जाने की कार्यवाही किया जाएगा,जिनकी विवरण निम्नानुसार है, नया बस स्टैंड स्थित परिसर 03, दानी टोला स्कूल चौक के सामने 04, दुकान नहर नाका चौक कंपलेक्स 04, एफसीआई गोदाम के सामने नवागांव रोड 04 , रामबाग बाजार अंदर कंपलेक्स 04 ,एकलव्य परिसर 02, हाटकेश्वर स्कूल सामने कंपलेक्स 03 ,इतवारी बाजार अंदर कंपलेक्स 02 , डिपो पारा अटल आवास सोरिद वार्ड 01, कुल 27 दुकानों को सील किया जाएगा यह जानकारी वसूली दल क्रमांक 3 प्रभारी मोहम्मद शेरखान,ने दिया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!