Uncategorized

5 वीं की परीक्षा शुरु, केन्द्रीयकृत पैटर्न पर हजारों परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

धमतरी । केन्द्रीयकृत पेटर्न पर आज से पांचवीं की परीक्षा शुरु हुई। जिले के करीब 10500 छात्र-छात्राओं की बैठक व्यवस्था की गई थी। पांचवीं के छात्रो ने पहले पर्चे के रुप में गणित विषय की परीक्षा दी। गणित के कठिन प्रश्नों से परीक्षार्थी उलझे रहे। 21 मार्च को अंग्रेजी, 24 को हिन्दी एवं 27 को पर्यावरण के पर्चे हल करेंगे। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी पूर्ण कर ली है। आठवी की परीक्षा 18 मार्च से गणित के पर्चे के साथ शुरु होगी। जो कि तीन अप्रैल तक चलेगी। केन्द्रीयकृत परीक्षा को ध्यान में रख पांचवी एवं आठवीं के छात्र-छात्राओं को स्कूलों में विशेष तैयारी कराई गई है। ताकि वे परीक्षा को लेकर पूर्ण रुप से तैयार हो सके। वही पांचवी एवं आठवीं के परीक्षार्थियों के लिए केन्द्राध्यक्षो को पन्द्रह मार्च को पुलिस रक्षित केन्द्र रुद्री में गोपनीय सामाग्री वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!