Uncategorized
शहर भाजपा के होली मिलन में शामिल हुए महापौर रामू रोहरा

धमतरी-मकई गार्डन में भाजपा शहर मंडल द्वारा फूलों की होली होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमें महापौर रामू रोहरा विशेष रूप उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं संग होली खेलकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि शहर मंडल के कार्यकाल में ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के साथ साथ निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। मैं इसके शहर भाजपा का दिल से आभार व्यक्त करता हूं।भारतीय जनता पार्टी में दायित्व भले ही बदलते है लेकिन हमारा उद्देश्य सेवा करना है और उसी उद्देश्य को लेकर हमें चलना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।