Uncategorized

विधायक ओंकार साहू नें ग्राम सोरम के फाग गीत समारोह में बजाया नगाड़ा , रंग में रंगे – ग्रामीण

धमतरी विधानसभा अंतर्गत ग्राम सोरम में फाग गीत व होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ . ग्राम वासियों नें विधायक ओंकार साहू का पुष्पगुच्छ , तिलक व साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विधायक ओंकार साहू नें जमकर नगाड़ा बजाया इस दौरान फाग गीत पर लोग जमकर झूमते – थिरकते और एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते नजर आये और पूरा पंडाल होली के माहौल में रंग गया . विधायक ओंकार साहू नें ग्राम वासियो को फाग गीत समारोह के आयोजन का बधाई देते हुए उन्होंने कहा बीते कुछ वर्ष पहले गांव – गांव में होली का त्योहार नजदीक आते ही ढोलक , नागाड़ो की थाप व मंजीरों पर देर रात तक फाग गीत गुंजायमान होते रहते थे लेकिन आधुनिकता के दौर में आज ग्रामीण क्षेत्रों की यह परंपरा धीरे से लुप्त सी होने जा रही है.आज हम देखते की होली के पर्व में अब युवा साथी नागाड़े पे कम डीजे की धुन में ज्यादा थिरकना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा जीवन के रंगों को समेटे फाग गीत से नयी पीढ़ी का नाता टूटता जा रहा है .इसलिए उन्होंने गांव के युवाओं से कहा
फाग गीत की परंपरा को समाज में जीवंत बनाये रखने के लिये आपका यह आयोजन निश्चित ही अच्छी पहल हैं. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से धमतरी विधायक ओंकार साहू , अनुपमा साहू पूर्व जनपद सदस्य , श्याम सुंदर सिन्हा सरपंच ग्राम पंचायत सोरम , नरेश यादव पूर्व सरपंच , जगन्नाथ साहू रफीक खान , हेमलाल साहू , सुखराम साहू , पुरानीक साहू , रोशन साहू , गिरधर साहू , कौशल्या साहू , खेमिन साहू , हेमलता साहू , ईश्वरी मारकंडे, गोदावरी निषाद , चित्रसेन साहू , नेमेन साहू , पोखराज साहू , केशव साहू साथ में बड़ी संख्या में ग्राम के मातृशक्ति, युवा वर्ग व बड़े बुजर्गो की उपस्थिति रही.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!