Uncategorized

जिला पंचायत सदस्य मोनिका ऋषभ देवांगन पहुंची ग्राम हरफतराई,खेली होली दी बधाई

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 के अंतर्गत ग्राम पंचायत शंकरदाह के आश्रित ग्राम हरफतराई के कार्यकर्ता एवं मतदातागण हर्ष और आश्चर्य से भर उठे,कारण था जनसेवा को सर्वोपरि मानने वाली जिला पंचायत सदस्य श्रीमती मोनिका ऋषभ देवांगन का उनके बीच सहसा आ जाना। श्रीमती मोनिका देवांगन अपने जीवनसाथी पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ऋषभ देवांगन एवं भाजपा नेता आनंद स्वरूप मेश्राम के साथ अपनी विजयश्री एवं होली की बधाई देने मिठाई लेकर श्रीमती भूमिका महेश कोर्राम के निज निवास पर जा पहुंचीं । शंकरदाह की सरपंच श्रीमती रमी गौतम अपने पंचगण एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहित होकर वहां पहुंच गईं। देखते ही देखते, क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता और मतदाता भी एकत्र हो गए, और समूचा वातावरण उल्लास से भर उठा.सभी ने मिलकर श्रीमती मोनिका के साथ होली का उत्सव मनाया। मोनिका ने भी सभी के उत्साह को देखते हुए शाल और श्रीफल भेंटकर उनका सम्मान किया। फिर अबीर-गुलाल से सभी के मस्तक पर तिलक वंदन कर सनातन एवं पारंपरिक ढंग से होली मनाई।इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, धमतरी जिला मंत्री रामचंद्र देवांगन एवं उनके कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर इसे और भी यादगार बना दिया।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!