Uncategorized

चंद मिनट की बारिश से कोलियारी खरेंगा मार्ग में डाला गया मिट्टी हुआ कीचड़ में तब्दील

आगामी बारिश में सड़कों में डाली मिट्टी के कारण समस्या बढ़कर होगा भयावह, फैलेगा जनाक्रोश -: दयाराम साहू

समय रहते शासन- प्रशासन तथा ठेकेदार, एजेंसी उठाएं जनहितकारी आवश्यक कदम-:गितेश्वरी साहू

धमतरी। कल दोपहर एवं शाम को हुए बारिश से निर्माणाधीन कोलियारी खरेंंगा जोरातराई मार्ग में निर्माण हेतु डाले गए मिट्टी के कारण कीचड़ हो गया था जिससे आम राहगीरों को काफी परेशानियां हुई रात के अंधेरे में शहर से अपने दैनिक कामों को संपन्न कर अपने गृह ग्राम लौटने वाले लोगों के लिए यहां कीचड़ दुर्घटना का एक कारण बन गया जिससे लोगों में काफी आक्रोश देखा गया है। कल की परिस्थितियों के बाद सड़क निर्माण संघर्ष समिति के संरक्षक दयाराम साहू ने कहा है कि थोड़ी सी बारिश होने पर जब यहां स्थिति इतनी भयावाह हो रही है तो आने वाले बारिश के दिनों में लगातार बरसात होने पर पूरी सड़क ही दलदल में तब्दील हो जाएगी जिससे निश्चित ही जन आक्रोश फैलने की आंशका है जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन तथा संबंधित ठेकेदार एजेंसी की होगी। वहीं सड़क निर्माण संघर्ष समिति के गीतेश्वरी साहू ने मांग की है कि समय रहते जिम्मेदार लोगों को इस समस्याओं की ओर ध्यान देते हुए आम जनता को आगामी समस्याओं से निजात दिलाने हेतु आवश्यक कदम उठाना चाहिए। नहीं तो फिर से बड़े लोकतांत्रिक रास्ते का अख्तियार करने के लिए ग्रामीण बाध्य होंगे जिसकी जवाब देही संबंधित लोगों की होगी।
बरसात से पूर्व ग्रामीणों की होगी बैठक बनाएंगे कार्य योजना
सड़क की दुर्दशा जो कि वर्तमान में चलने योग्य भी नहीं है आगामी बारिश के समय मिट्टी के उपयोग के कारण जो समस्या आने की संभावना है उससे निजात देने हेतु तथा शासन प्रशासन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों से संपर्क के लिए ग्रामीणों से राय लेने हेतु इस क्षेत्र के सभी ग्रामों के प्रमुखों सरपंच जनपद सदस्य जिला पंचायत सदस्य की बैठक आगामी दिनों में देवपुर में आयोजित किया जाएगा उक्त बातें सड़क निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक हिरेंद्र साहू द्वारा बताया गया है ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!