Uncategorized

जल जगार महोत्सव : कॉलेज के स्टूडेंट्स बने नेता, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्री, नेता प्रतिपक्ष की निभाई भूमिका


सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा की
धमतरी 6 अक्टूबर। जिला प्रशासन द्वारा जल जगार महोत्सव का आयोजन गंगरेल बांध में किया जा रहा है। इस महोत्सव में लोगों को जल से जोडऩे एवं सामुदायिक सहभागिता के उद्देश्य गंगरेल में छत्तीसगढ़ के कॉलेज के स्टूडेंट्स जल असेंबली में शामिल होकर अपनी अपनी भूमिका निभाई। जिसमें जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा की। पक्ष विपक्ष से चर्चा कर निष्कर्ष निकालने का प्रयास किया कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण के लिए जल जागरूकता लाने में सहयोग मिलेगा। 50 कॉलेज के स्टूडेंट्स नेता की भूमिका अदा किया। जिसमें कॉलेज के स्टूडेंट्स ही जल असेंबली का संचालन किया और अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, सिंचाई एवं जल मंत्री, वन एवं पर्यावरण मंत्री, स्वास्थ्य मंत्री, आदिवासी मामले मंत्री, खनन एवं उद्योग मंत्री, कृषि मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, विधानसभा सचिव की भूमिका का संचालन किया और सदन में मानवीय सभ्यता और संस्कृति में जल की भूमिका, संकट और भविष्य की दिशा पर चर्चा कर जल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया। विपक्ष के सदस्यों ने भी गरमा गरम बहस के बाद जल संरक्षण के लिए सहमति बनी।
————————-

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!