विजय मोटवानी, नरेन्द्र रोहरा, निलेश लुनिया, श्यामलाल नेताम, हिमानी साहू, विभा चंद्राकर, पिंटु यादव व अखिलेश सोनकर एमआईसी में शामिल
महापौर रामू रोहरा ने गठित की एमआईसी, नये, अनुभवी व महिला पार्षदों को शामिल कर बनाया बेहतर समन्वय

धमतरी । महापौर रामू रोहरा ने आखिरकार अपने एमआईसी का गठन कर दिया। जिसमें नये अनुभवी व महिला पार्षदों को स्थान देकर समन्वय बनाने का प्रयास किया गया है। एमआईसी में शामिल नये पार्षदों में हिमानी साहू, विभा चंद्राकर, पिंटु यादव तथा अखिलेश सोनकर को शामिल किया, वहीं पुराने पार्षदो में श्यामलाल नेताम, विजय मोटवानी, नरेन्द्र रोहरा, निलेश लुनिया को शामिल किया है। धमतरी निगम में पहला मौका है जब मेयर इन कांउसिल में दो महिला पार्षदों को लिया गया है। एमआईसी में पीडब्ल्यूडी विभाग विजय मोटवानी को मिला है। श्री मोटवानी आमापारा वार्ड से लगातार दूसरी बार रिकार्ड से विजयी हुए, पूर्व भाजयुमों जिलाध्यक्ष है तथा पिछले कार्यकाल में निगम में मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। पूर्नवास एवं नियोजन विभाग का प्रभारी पूर्वनेता प्रतिपक्ष नरेन्द्र रोहरा को बनाया गया है। इस विभाग के भवन अनुज्ञा शाखा में नक्शा समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य होता है। तीन बार के पार्षद श्यामलाल नेताम को राजस्व एवं बाजार सलाहाकार समिति का प्रभारी बनाया गया है, इन पर निगम के राजस्व को बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी रहेगी। सदर उत्तर वार्डके दूसरी बार के पार्षध निलेश लुनिया को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग का प्रभारी बनाया गया है, इन पर शहर की सफाई व्यवस्था का जिम्मा होगा। नये पार्षदों में अखिलेश सोनकर को जल कार्य विभाग, हिमानी साहू को विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग विभा चंद्राकर को शिक्षा एवं महिला बाल विकास विभाग तथा पिंटु यादव को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग का प्रभारी बनाया गया है।
