Uncategorized

छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ ने पदोन्नति में आरक्षण को लेकर खोला मोर्चा


धमतरी। पदोन्नति में आरक्षण सहित अन्य मांगो को लेकर छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजातीय शासकीय सेवक विकास संघ ने मोर्चा खोल दिया है। जिलाध्यक्ष गेवाराम नेताम ने बताया कि मांगो को लेकर एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय आंदोलन किया गया। उनकी मांगो में पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर बहाल, स्कूल शिक्षा विभाग के वर्तमान में जारी प्राचार्य पदोन्नति में आरक्षण रोस्टर बहालकर पदोन्नति देने, अनुसूचित क्षेत्रो में स्थानीय भर्ती लागू, बीएड धारी बर्खास्त सहायक शिक्षको का समायोजन सहित अन्य नौ सूत्रीय मांग शामिल है। उक्त मांगो को लेकर नगाड़ा बजाकर प्रदर्शन किया गया। राजधानी रायपुर में आयोजित आंदोलन में जिले के सौ सदस्य शामिल हुए। मांग जल्द पूरी नही होने पर एक सप्ताह बाद चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आरएन ध्रुव, महासचिव एनआर चंद्रवंशी, कमलेश बामसेफ, आरएल ध्रुव, विनोद कोसले, देवाराम मरकाम, सुजाता ध्रुव, वीएस सिदार, वासूदेव भोई, नरेन्द्र चंद्रवंशी, बी. कंवर, राहूल नेताम, गौतम पोटाई, टीकम ध्रुव, अंजना नेताम, कृष्णा मरकाम, कलाराम, सेवक राम चंद्रवंशी, आशीष कंवर, नान्हू राम कंवर, सुखित राम ध्रुव, संजय ध्रुव सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!