Uncategorized

खड़ी ट्रक से जा टकराई यात्री बस, हेल्पर की मौत, 8-10 यात्री घायल

आज तड़के बालोदगहन के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना


धमतरी। बालोदगहन के पास आज तड़के एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी जिसमे एक व्यक्ति की मौत हो गई वंही कई गंभीर रूप से घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार घटना पुरूर थाना क्षेत्र के बालोदगहन पेट्रोल पंप के पास सुबह करीब चार से पांच बजे के बीच की बताई जा रही है, जहां रायपुर की तरफ जा रही यात्री बस नेशनल हाईवे 30 में सड़क किनारे खड़ी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस के सामने का कुछ हिस्सा ट्रक में जा घुसा, इस हादसे में हेल्पर की मौत हो गई जबकि कई घायलों को अस्पताल में उपचार जारी है।दुर्घटना में रैना राठी पुरूर, मानशी पुरूर ,किरण गुप्ता धमतरी ,पुनि साव रायगढ़ ,करुणा जगदलपुर, हेमसागर रायगढ़ ,ममता भोई भोपालपटनम आदि घायल बताये जा रहे हैं.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंचकर घायल लोगों एंबुलेंस की मदद से धमतरी जिला अस्पताल भेजवाया, वहीं मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई शुरु कर जांच में जुट गई है।
घायलो को देखने जिला हॉस्पिटल पहुंचे महापौर रामू रोहरा

बस एक्सीडेंट घायलो को देखने जिला हॉस्पिटल आये महापौर रामू रोहरा ने ड्यूटी में मौजूद डाक्टरों से बात कर घायलों की बेहतर से बेहतर इलाज करने कहा। किसी भी घायलों को कोई भी परेशानी नहीं होनी चाहिए। डाक्टरो उनका पूरा ख्याल रखे। श्री रोहरा ने घायलों से मुलाकात की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!